मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

60 से अधिक गाय – बैल बरामद — कई की मौत, चालक फरार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 3, 2025 7:06 PM
Follow Us:
60 से अधिक गाय-बैल बरामद — कई की मौत, चालक फरार
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • चांडिल में फिर उजागर हुई गौ तस्करी की घटना, 60 से अधिक गाय-बैल बरामद — कई की मौत, चालक फरार
  • WB 39C 1140 वाहन संदिग्ध हालात में मिला, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच
  • गोवंश तस्करी पर हिंदूवादी संगठनों ने जताई नाराज़गी, कहा — प्रशासन की लापरवाही से बढ़ रही घटनाएं

चांडिल। चांडिल अनुमंडल में शनिवार रात एक बार फिर गौ तस्करी का मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। देर रात लगभग 11:30 बजे पाटा टोल प्लाज़ा के पास WB 39C 1140 नंबर का एक वाहन संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा पाया गया। बताया जाता है कि वाहन टोल पार करते ही बंद हो गया, जिसके बाद चालक उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

A 2

स्थानीय लोगों को घटना पर संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल चांडिल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर थाना परिसर ले आई। तलाशी लेने पर वाहन में लगभग 10 से 12 गायें मिलीं, जिनमें से तीन गायों की मौत हो चुकी थी। गायों को जिस अमानवीय तरीके से ठूंसा गया था, उसने हर किसी को विचलित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और टोल प्लाज़ा क्षेत्र से 60 से अधिक गोवंश बरामद किए। पुलिस ने बताया कि यह मामला संगठित तस्करी गिरोह से जुड़ा प्रतीत होता है।

वीडियो देखें :

ग्रामीणों में आक्रोश, कहा — प्रशासन की ढिलाई से बढ़ रहे हैं तस्कर

घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं प्रशासन की निष्क्रियता का परिणाम हैं। तस्कर अब बेखौफ़ होकर इलाके में सक्रिय हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि दोषियों पर कठोर और त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी नृशंस घटनाओं को रोका जा सके।

विहिप और बजरंग दल की सक्रियता, तस्करों को पुलिस के हवाले किया

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और गौ रक्षक दल की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। रात 11:30 बजे से ही संगठन के सदस्य सक्रिय हो गए थे और संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रहे थे।

विहिप के कोल्हान प्रमंडल विभाग प्रमुख अरुण सिंह ने बताया कि उन्होंने चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बीरूआ से मुलाकात कर गौ तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब-जब कांग्रेस या झामुमो की सरकार आती है, ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।”

पुलिस की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि वाहन से बरामद गायों और बैलों को हुमीद टीओपी और चांडिल के अन्य स्थानों पर सुरक्षित रखा गया है। साथ ही एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

‘मानवता को शर्मसार करने वाली घटना’

स्थानीय लोगों ने कहा कि गायों को जिस अमानवीय स्थिति में ठूंसा गया था, वह मानवता को झकझोर देने वाला दृश्य था। कई गायों की मौत दम घुटने से हो गई, जिससे पूरे इलाके में गुस्सा और दुख का माहौल है।

कठोर दंड की मांग

विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आजीवन प्रतिबंध की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गौ संरक्षण के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।

इस मौके पर विहिप कोल्हान प्रमंडल विभाग प्रमुख अरुण सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, बजरंग दल संयोजक डॉ. अरुण गोराई, विहिप गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई, बजरंग दल संयोजक आकाश दास, आदित्यपुर नगर संयोजक सानु सिंह, जिला सह संयोजक बिट्टू सतपथी, गौ रक्षा प्रमुख राहुल राय, विहिप नगर मंत्री गौरव झा, तथा कार्यकर्ता धनंजय स्वर्णकार, नीतीश सिंह, ओंकार राज, उदय मंडल, निशांत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

चांडिल पुलिस ने कहा — “मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, तस्करी में शामिल हर व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Supaul

सुपौल में प्रतापगंज थाने का जब्त कफ सिरप मामला: 4 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, SHO की सस्पेंशन और गंभीर विभागीय सवाल

Untitled Design 26 5

Chaibasa में युवती ने की आत्महत्या घर में फंदे से झूलता मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

Untitled Design 9 6

Ulidih थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला पुलिस ने शुरू की जांच

Untitled Design 4 6

Jugsalai में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों के साथ 17 वर्षीय बालक निरुद्ध गवाहों को प्रभावित करने की थी आशंका

Untitled Design 30 3

शंकोसाई Firing कांड का खुलासा पैसों के विवाद में दोस्त ने मारी गोली तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied