मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की बर्बर हत्या के खिलाफ आक्रोश, डिमना चौक पर मशाल जुलूस निकालकर विरोध

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 25, 2025 8:42 AM
Follow Us:
The News Frame 13
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर (मानगो)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की कथित बर्बर हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र अंतर्गत डिमना चौक पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर मशाल जुलूस निकालते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही बंगला देश का पुतला जलाया।

A 2

सोमवार की शाम आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में जलती मशालें लेकर शांति पूर्वक मार्च किया और “बांग्लादेश मुर्दाबाद”, “निर्दोष की हत्या बंद करो” तथा “हत्यारों को सजा दो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दीपू चंद्र दास की हत्या न केवल मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है, बल्कि यह सभ्य समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले चिंता का विषय हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर गंभीर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से भी मांग की कि इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि पड़ोसी देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठते रहे हैं और ऐसी घटनाएं आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने शांति, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

मशाल जुलूस के समापन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक दीपू चंद्र दास को श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, हालांकि सुरक्षा के मद्देनज़र स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक ऐसे जनआंदोलन जारी रहेंगे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied