मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरायकेला के सुदूर तुमसा गांव में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

On: April 19, 2025 10:47 PM
Follow Us:

सरायकेला (जय कुमार) : सरायकेला प्रखंड के सुदूर हुदू पंचायत अंतर्गत तुमसा गांव में रॉयल टाइगर तुमसा की ओर से शनिवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विस प्रत्याशी गणेश महाली, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के तथा हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू उपस्थित रही। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सरना तारुब और निर्मल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। निर्धारित समय पर दोनों टीमें गोल नहीं कर पायी। जिसके बाद पेनाल्टी का सहारा लिया गया। पेनाल्टी शूट में सरना तारुब की टीम 3-2 से विजयी रही।

Read More : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रिम्स, स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका संदिग्ध : अमर कुमार बाउरी

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इससे पूर्व आजादी के बाद हुदू पंचायत में पहली बार जोबा माझी के रूप में किसी सांसद के आगमन पर पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कोल्हान क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए तो यहां के खिलाड़ी भी आगे जा सकते हैं। पहली बार सुदूर तुमसा पहुंचने पर सांसद ने कहा ये सच है यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है, इसे दूर करने के लिए गंभीर प्रयास करने की जरूरत है।

इस अवसर पर गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, राजनगर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा, वार्ड सदस्य लक्ष्मी किस्कू, सुधीर महतो, विशेश्वर मुर्मू, सोकेन हेम्ब्रम, सोनाराम मुर्मू, राजेंद्र सिंह सरदार, लखीराम मुर्मू, जगबंधु महतो समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment