📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सेना पूर्व सैनिक एवं सिविल समाज ने देश के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

On: July 26, 2024 7:16 PM
Follow Us:
कारगिल

जमशेदपुर : कारगिल विजय दिवस के 25 बर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने गोलमुरी पुलिस लाइन वॉर मेमोरियल पर देश के वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जहाँ भारतीय थल सेना की स्थानीय यूनिट एवं 37 बटालियन एन सी सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव कुमार मिश्रा ने पुष्पचक्र चढ़ाया।

यह भी पढ़े :कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस सह तिरंगा यात्रा, गोलमुरी शहीद स्मारक पहुँच दिए श्रद्धांजलि।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कारगिल

एन सी सी के बच्चों के साथ साथ तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों ने बारी बारी अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉक्टर कमल शुक्ला ने कारगिल युद्ध का आंखों देखी दास्तान सुनाई। सेना के अधिकारियों का सम्मान हवलदार रमेश सिंह दिनेश कुमार सिंह अनिल झा ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

कारगिल

कारगिल विजय दिवस की खुशी में लड्डू बांटा गया। कार्यक्रम का संचालन हरेन्दू शर्मा एवं धन्यबाद ज्ञापन सुशील कुमार सिंह ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव रंजन कन्हैया शर्मा गणेश राव मिथिलेश कुमार सिंह शेख अनवर राजेश कुमार प्रमोद कुमार जावेद हुसैन अशोक श्रीवास्तव मनोज ठाकुर अमित कुमार बलजीत सिंह बरमेश्वर पांडे शत्रुघ्न प्रसाद शाह अजय कुमार सिंह उत्पल सिंह रमाशंकर सिंह दिनेश तिवारी सत्येंद्र तिवारी तारकेश्वर नाथ प्रकाश लाल आदि सैकड़ो साथी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :सुरक्षाबलों को मिली सफलता, 2 kg आई ई डी बम बरामद कर किया नष्ट।

कारगिल

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment