मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आपातकाल की 50वीं बरसी पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

On: June 25, 2024 9:58 PM
Follow Us:
आपातकाल

 कहा संविधान की हत्यारी है कांग्रेस, संविधान और लोकतंत्र को बचाना है तो कांग्रेस को सत्ता से रखना होगा दूर।

जमशेदपुर : आपातकाल की 50वीं बरसी पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का हक नहीं है।

यह भी पढ़े :काला कपड़ा बांध कर मनाया ने आपातकाल के दिन को काला दिवस।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा था। आज के दिन ही इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी। इसके बाद भी ना जाने आज कांग्रेस के नेता किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। संविधान के खतरे की बात कह रहे हैं। पूरा देश जान चुका है कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने के लिए किस हद तक जा सकती है।

अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को रौंदने की पूरी कोशिश की। कांग्रेस पार्टी ने संविधान में 80 बार संशोधन किया। अमर बाउरी ने कहा कि आपातकाल के दौरान लालू यादव को मीसा कानून के तहत जेल में डाला गया था। तब लालू यादव ने आपातकाल के विरोध में अपनी बेटी का नाम मीसा रखा। लेकिन आज आरजेडी और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे की गोद में बैठ गयी है। यही नही मीसा भारती कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ती है।

ये लोग संविधान को बचाने और लोकतंत्र की हत्या होने का ढोंग करते हैं। अमर बाउरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज भूल गए हैं कि उनकी दादी ने आपातकाल के दौरान भारत के लोगों पर किस प्रकार से क्रूर अत्याचार किए। उन्होंने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाना है तो कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना ही होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश का संविधान और लोकतंत्र और राष्ट्र सुरक्षित हुआ है।

यह भी पढ़े :भाजपा ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस, शहर के लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित।

इस दौरान गुरविंदर सिंह सेठी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

भवदीय,
प्रेम झा
मीडिया प्रभारी
भाजपा जमशेदपुर महानगर

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment