📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चक्रधरपुर में कुख्यात चोर दिलावर अली उर्फ लादेन गिरफ्तार, चोरी के जेवर और 4 मोबाइल बरामद

On: August 28, 2026 1:16 AM
Follow Us:

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए कुख्यात चोर दिलावर अली उर्फ लादेन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ चक्रधरपुर थाना में चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं।

मामला वार्ड संख्या-06 स्थित मस्जिद पट्टी रोड निवासी संजीदा बेगम के घर में हुई चोरी से जुड़ा है। संजीदा बेगम के लिखित आवेदन पर 24 मई 2026 को चक्रधरपुर थाना कांड संख्या-63/2026 दर्ज किया गया था। शिकायत में घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी किए जाने की बात कही गई थी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने दिलावर अली उर्फ लादेन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी के चांदी के दो चूड़ी, दो पायल, एक कमर का छल्ला और एक अंगूठी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि दिलावर ने चोरी के सोने के जेवरात पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी मुमताज अंसारी को बेचने के लिए दिए थे। मुमताज अंसारी ने बाद में इन जेवरात को बलरामपुर के ज्वेलरी व्यवसायी विमल चंद्रा को बेच दिया।

वहीं, चोरी किए गए मोबाइल फोन मनोहरपुर निवासी शुभम दास और विकास घोष को बेचे जाने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए शुभम दास के पास से एक मोबाइल फोन और विकास घोष के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए। मुमताज अंसारी के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

पुलिस ने मामले में कुल पांच आरोपियों—दिलावर अली उर्फ लादेन, शुभम दास, विकास घोष, विमल चंद्रा और मुमताज अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब बरामद सामान और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं से इनके संबंधों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दिलावर अली उर्फ लादेन का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ चक्रधरपुर थाना में चोरी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में कई कांड दर्ज हैं।

कार्रवाई में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैय्यद मुस्तफा हाशमी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार, गुफरान खान, अर्जुन कुमार सहित चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment