मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुरली कॉलेज में नवरात्रि गरबा नृत्योत्सव: डांडिया संग सजी संस्कृति और उत्सव की शाम

On: September 23, 2025 10:11 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अंतर्गत मुरली इंटर एवं पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को गरबा और डांडिया रास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रांगण में माता की ज्योत प्रज्ज्वलित कर प्रथम पूज्य गणपति की आराधना से हुई। इसके बाद दुर्गा स्तुति पर गरबा नृत्य का शुभारंभ हुआ।

🎶✨ इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक गरबा प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। गायक कुमार मनीष की मधुर आवाज़ ने डांडिया रास में चार-चांद लगा दिए।

THE NEWS FRAME
THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

🔹 संस्थान के प्रमुख अतिथियों के विचार:

  • संस्थान के ब्रांड एंबेसडर एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री रामस्वरूप यादव,
  • पैरामेडिकल के वाइस प्रिंसिपल डॉ. अपूर्व विक्रम,
  • हिंदी कवि एवं इंटर आर्ट्स विभाग के शिक्षक श्री मनीष कुमार,
  • प्रिंसिपल महोदया श्रीमती नूतन रानी,
    सभी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

श्रीमती शशिकला जो ने कहा कि “गरबा केवल एक नृत्य नहीं है, बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति और विविधताओं में एकता का प्रतीक है।” वहीं श्रीमती मिताली नमाता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़ने के साथ भाईचारा और सद्भावना का पाठ पढ़ाते हैं।

शिक्षिका श्रीमती बिजया बोस ने सभी की उन्नति और स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगामी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती मिताली नमाता ने दिया।

इस गरबा नृत्योत्सव ने नवरात्रि की संगीतमयी, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक झलकियों से कॉलेज परिसर को सराबोर कर दिया।

📞 मुरली पैरामेडिकल एवं इंटर कॉलेज में नामांकन हेतु संपर्क करें:
श्रीमती शशिकला – 7488983401, 8797172442।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment