मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Municipal General Elections 2026: दूसरे दिन नामांकन प्रपत्रों की खरीद में दिखी रफ्तार, मानगो नगर निगम में सबसे अधिक हलचल

On: January 30, 2026 10:12 PM
Follow Us:

Municipal General Elections 2026: नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन विभिन्न शहरी निकायों में अभ्यर्थियों की सक्रियता देखने को मिली। नामांकन पत्रों की खरीद ने यह संकेत दे दिया है कि इस बार स्थानीय चुनावों में मुकाबला रोचक रहने वाला है। हालांकि अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल नहीं किया है।

मानगो नगर निगम में सबसे अधिक हलचल

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मानगो नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए दूसरे दिन कुल 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा, जबकि 92 वार्ड सदस्य पद के संभावित प्रत्याशियों ने भी प्रपत्र लिया। महापौर पद के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों में वनिता सहाय, सुधा गुप्ता, चिन्ता शर्मा, ज्योति सिंह, चंचल शर्मा और इंदिरा सुंडी के नाम शामिल हैं। अब तक की कुल स्थिति देखें तो मानगो नगर निगम में महापौर पद हेतु 12 तथा 36 वार्डों के लिए 240 अभ्यर्थियों द्वारा प्रपत्र खरीदे जा चुके हैं। इससे साफ है कि यहां चुनावी प्रतिस्पर्धा कड़ी रहने वाली है।

जुगसलाई नगर परिषद में भी उत्साह

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र लिया, जबकि 33 वार्ड सदस्य पद के लिए प्रपत्र खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों में इंदु देवी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, रूकसाना तबसुम, नूतन सिंह और सुरैया परवीन शामिल हैं। अब तक यहां अध्यक्ष पद हेतु 12 तथा 22 वार्डों के लिए 80 अभ्यर्थियों द्वारा प्रपत्र खरीदे जा चुके हैं।

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 1 अभ्यर्थी तथा 9 वार्ड सदस्य पद के लिए प्रपत्र खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र लेने वाली अभ्यर्थी चंदना मुर्मू हैं। अब तक यहां अध्यक्ष पद हेतु 4 और 12 वार्डों के लिए 31 प्रपत्रों की खरीद हो चुकी है।

अब तक नामांकन दाखिल नहीं

चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक किसी भी अभ्यर्थी ने औपचारिक नामांकन दाखिल नहीं किया है। फिलहाल प्रपत्रों की खरीद जारी है और आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।

चुनावी माहौल बनने लगा

नामांकन प्रपत्रों की बढ़ती खरीद से साफ है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। विभिन्न क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर समर्थन जुटाने में भी सक्रिय हो गए हैं। आने वाले दिनों में तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment