कहा– खुद और परिवार का SIR फॉर्म भरकर किया जमा, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी करें जागरूक
जमशेदपुर। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश सचिव सह कोल्हान चीफ रिपोर्टर मो. सलमान खान ने मतदाताओं से SIR फॉर्म को सही तरीके से भरकर निर्धारित समय के भीतर जमा करने की अपील की है।
मो. सलमान खान ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपना और अपने परिवार के सदस्यों का SIR फॉर्म भरकर जमा कर दिया है। उन्होंने लोगों से भी इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेने और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की अपील की।
फॉर्म के सभी कॉलम सही-सही भरें
उन्होंने कहा कि SIR मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए गणना प्रपत्र में मांगी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक और सही तरीके से भरना जरूरी है। किसी भी प्रकार की गलत या अधूरी जानकारी से बचते हुए फॉर्म को समय रहते संबंधित बीएलओ के पास जमा करना चाहिए।
फॉर्म नहीं मिला तो BLO से करें संपर्क
मो. सलमान खान ने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक SIR फॉर्म नहीं भरा है या जिन्हें फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है, वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें। बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसमें मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और निर्धारित अवधि के भीतर जमा करें।
रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी करें जागरूक
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल अपना फॉर्म भरने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने रिश्तेदारों, आसपास के पड़ोसियों और दोस्तों को भी SIR प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। विशेष रूप से ऐसे लोगों की मदद करें, जिन्हें फॉर्म भरने या बीएलओ से संपर्क करने में परेशानी हो रही हो।
मो. सलमान खान ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़ी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी जरूरी है। समय पर SIR फॉर्म भरकर जमा करना जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि SIR प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए समय रहते अपना गणना प्रपत्र भरें और जमा करना सुनिश्चित करें।















