मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कपाली में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ‘पानी घर’ का एसपी मनोज स्वर्गियारी ने किया निरीक्षण, जनहित पहल की सराहना

On: July 7, 2026 8:58 PM
Follow Us:
The News Frame 5 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
  • सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कपाली में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्थापित पानी घर का निरीक्षण कर जनहितकारी पहल की सराहना की। नशा-मुक्त और भय-मुक्त जिले के निर्माण पर भी दिया जोर।

कपाली: सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कपाली क्षेत्र के दौरे के दौरान ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्थापित ‘पानी घर’ का निरीक्षण किया और आम लोगों की सुविधा के लिए किए जा रहे इस जनहितकारी कार्य की सराहना की।

Netaji 3

पुलिस अधीक्षक कपाली थाना प्रभारी अविनाश कुमार एवं कपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर शकील मेहदी के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में स्थापित पानी घर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और आम नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने जैसी पहल समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के आपसी सहयोग से जनहित से जुड़े कई कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया तथा ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत एवं जनसेवा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरायकेला-खरसावां को नशा-मुक्त और भय-मुक्त जिला बनाना है। उन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति में सामाजिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान गोविंद विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, समाजसेवी जुबैर आलम, आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य आफताब आलम, शाहिद परवेज, सैफुल्लाह खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Netaji 4

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

The News Frame 4

गंगा – जहाँ लोग पवित्र होने जाते हैं वही गंगा को 32 लोगों ने अपवित्र कर दिया, 13 साल की बच्ची और अपवित्र श्रीगंगानगर

Untitled Design 28 1

जन शिकायत निवारण दिवस में DM राजीव रंजन ने सुनीं आमजन की समस्याएं समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

Untitled Design 4 2

Parsudih पुलिस की बड़ी कार्रवाई डकैती की साजिश रचने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार पहले हथियार के साथ पकड़े जा चुके थे पांच बदमाश

IMG 20260704 WA0057

कल्पकथा साहित्य संस्था के जुलाई सम्मान समारोह में साहित्यकारों का हुआ सम्मान, रमापति मौर्य और मणिका वर्मा रहे आकर्षण का केंद्र

Untitled Design 5 2

उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वयं भरा SIR प्रपत्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश

Untitled Design 2 1

15 years बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास रंग लाए

Leave a Comment