मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Missing: “मासूम अंशिका की तलाश में बेचैन परिजन, टेल्को से लापता हुई 8 साल की बच्ची”

On: July 16, 2025 8:39 PM
Follow Us:
Missing: 8 साल की बच्ची अंशिका

Jamshedpur Missing: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवनेश्वरी मंदिर के पास स्थित क्वार्टर N-136 में रहने वाली 8 वर्षीय अंशिका सिंह के लापता होने की खबर ने पूरे मोहल्ले को बेचैन कर दिया है। मासूम अंशिका रविवार को रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने निकली थी, लेकिन घर लौटते समय रास्ता भटक गई और अब तक अपने घर वापस नहीं लौटी है।

परिजनों की मानें तो अंशिका एक समझदार और शांत स्वभाव की बच्ची है, जो रोजाना की तरह ट्यूशन के बाद सीधा घर लौटा करती थी। लेकिन रविवार को जब वह निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंची, तो परिजन चिंतित हो उठे। आसपास के मोहल्ले में काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका।

अंतिम बार अंशिका को भुवनेश्वरी मंदिर के आसपास देखा गया था। लाल फ्रॉक पहने अंशिका के बाल खुले हुए थे और हाथ में किताबों का छोटा बैग था।

Missing: परिवार की अपील

अंशिका के माता-पिता का हाल बेहाल है। मां की आंखें रोते-रोते सूज गई हैं, जबकि पिता लगातार दरवाजे की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि शायद कोई उनकी लाडली को लेकर आ जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

परिवार की ओर से लोगों से अपील की गई है –

“अगर किसी को यह बच्ची दिखे तो कृपया उसे सुरक्षित क्वार्टर N-136 (भुवनेश्वरी मंदिर के पास, टेल्को) तक पहुंचा दें।”

Missing: संपर्क नंबर- 6203598325

इस कठिन घड़ी में हम सभी से निवेदन है कि बच्ची की खोज में मदद करें। आपकी एक छोटी सी सहायता एक मां-बाप की दुनिया को रोशन कर सकती है।

आप इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अंशिका जल्द अपने घर सुरक्षित लौट सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment