मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मतदाता जागरूकता का संदेश राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 26, 2026 3:51 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 25 At 10.39.02 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर:-राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में रविवार को रविन्द्र भवन, साकची में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने की।

A 2

इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि निर्वाचन एक सतत प्रक्रिया है, जिसकी सफलता दो प्रमुख बातों पर निर्भर करती है। पहली, चुनाव की घोषणा के साथ प्रशासन एवं पुलिस महकमे की सामूहिक भूमिका से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना, और दूसरी निचले स्तर पर बीएलओ द्वारा वर्षभर किए जाने वाले कार्य, जिनके माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाए रखने का कार्य निरंतर विपरीत परिस्थितियों में किया जाता है। उन्होंने बीएलओ के कार्य को अत्यंत सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के दौरान घाटशिला उपचुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले सभी कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मियों, पुलिस कर्मियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों, पीडब्ल्यूडी आइकॉन, वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई, गुब्बारे उड़ाए गए तथा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर मतदान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied