मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानगो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दाईगुट्टू फॉरेस्ट से ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

On: December 20, 2025 10:01 PM
Follow Us:

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानगो थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दाईगुट्टू फॉरेस्ट, मानगो इलाके में छापामारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मानगो थाना कांड संख्या-306/2025, दिनांक 19.12.2025 को धारा 17(a)/21(a)/22(a)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दिनांक 19 दिसंबर 2025 की संध्या को मानगो थाना को दाईघुटू फॉरेस्ट क्षेत्र में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक (नगर), जमशेदपुर की निकट निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापामारी की।

THE NEWS FRAME

दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से (1) राकेश दास एवं (2) अजय सवैया को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से कुल 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और ₹900 नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. राकेश दास (27 वर्ष)
    पिता – छोटू दास
    पता – आदिवासी हाई स्कूल फुटबॉल मैदान, उलिडीह
  2. अजय सवैया (25 वर्ष)
    पिता – पीला सवैया
    पता – न्यू उलिडीह रोड, बिरसा रोड
    (दोनों – थाना ओलीडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर)

जप्त सामानों का विवरण

  • राकेश दास के पास से:
    • ब्राउन शुगर – 06 पुड़िया
    • नकद – ₹400
  • अजय सवैया के पास से:
    • ब्राउन शुगर – 09 पुड़िया
    • नकद – ₹500

कुल बरामदगी: 15 पुड़िया ब्राउन शुगर, ₹900 नकद

छापामारी/गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक, मानगो थाना प्रभारी, अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक तथा आरक्षी बल के कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली।

मानगो पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment