मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी-लूट गिरोह का पर्दाफाश, एक बालक निरुद्ध

On: March 23, 2026 11:41 PM
Follow Us:

CRIME: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी, छिनतई और लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बालक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मामले में सिदगोड़ा थाना काण्ड संख्या 40/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर 21 और 22 मार्च 2026 की रात सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एग्रिको क्वार्टर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक संदिग्ध स्थिति में घूमते नजर आए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का संकेत दिया तो तीनों भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और एक बालक को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पकड़े गए बालक से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। उसने अपने फरार साथियों के नाम बताए और एक अन्य सहयोगी के बारे में भी जानकारी दी, जो चोरी की गाड़ियों को ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाकर बेचने का काम करता है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह एक संगठित गिरोह है, जो योजनाबद्ध तरीके से चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस ने पकड़ी गई मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH05 BT 8268 तथा चेसिस नंबर MBLHAR08XHHJ51676 है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 317 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार बालक को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बाल सम्प्रेक्षण गृह, घाघीडीह जमशेदपुर भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस कार्रवाई में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के साथ पुलिस अवर निरीक्षक विकाश कुमार, दानिएल सांगा, सहायक अवर निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, आरक्षी नरेन्द्र टुडू, धर्मेन्द्र सिंह तथा चालक मनीष दुबे शामिल थे।

सिदगोड़ा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल गिरोह का खुलासा हुआ है, बल्कि स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी

  • मो० फैज अहमद – थाना प्रभारी
  • विकाश कुमार – पु०अ०नि०
  • दानिएल सांगा – पु०अ०नि०
  • देवेन्द्र कुमार – स०अ०नि०
  • नरेन्द्र टुडू – आरक्षी
  • धर्मेन्द्र सिंह – आरक्षी
  • मनीष दुबे – चालक (होमगार्ड)
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment