मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

एमजीएम थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार — मोबाइल बरामद

On: November 15, 2025 1:37 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार — मोबाइल बरामद, दिनांक 14.09.2025 की रात्रि लगभग 10:30 बजे एमजीएम थाना क्षेत्र के गोडगोड़ा सरकारी स्कूल के पास एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। वादी मनोज कुमार सिंह, पिता नारद प्रसाद सिंह, निवासी बनमाली गार्डन, गोडगोड़ा, अपने मोटरसाइकिल से खाना लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवकों ने पीछा कर उनकी बाइक को गिरा दिया और मारपीट कर ₹10,500 नकद एवं VIVO मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वादी ने इस संबंध में एमजीएम थाना कांड संख्या 1151/2025, दिनांक 18.09.2025, धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 304, 3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद एमजीएम थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। दोनों आरोपी निम्न हैं—

  1. राजु प्रसाद, पिता अशोक प्रसाद
  2. चंदन साव, पिता शत्रुधन साव
    (दोनों निवासी—ओलीडीह थाना क्षेत्र)

दिनांक 13.11.2025 को छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

लूटा गया मोबाइल बरामद — अपराध कबूल

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी चंदन साव के पास से लूटा गया VIVO Y-35 मॉडल मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी के मुताबिक उसने यह मोबाइल 3000 रुपये में राजु प्रसाद से खरीदा था।

वहीं आरोपी राजु प्रसाद ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथी कर्मदेव कर्मकार के साथ मिलकर मनोज सिंह के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकद राशि लूटी थी।

आपराधिक इतिहास का खुलासा

1. चंदन साव

  • पूर्व कांड संख्या—231/2023, ओलीडीह थाना
  • धाराएँ—147, 148, 149, 448, 452, 506, 427, 435, 436, 511 भादवि
    (मारपीट एवं आगजनी से संबंधित मामला)

2. राजु प्रसाद

  • पूर्व कांड संख्या—268/2021, ओलीडीह थाना
  • धाराएँ—25(1-B)a, 26, 35, आर्म्स एक्ट
    (अवैध हथियार रखने का मामला)

बरामदगी विवरण

  1. VIVO Y-35 मॉडल का एक लूटा हुआ मोबाइल फोन
    • सिम—चंदन साव के नाम
    • IMEI—867681065692195 / 867681065692187

छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी

  1. पु०नि० सचिन कुमार दास, थाना प्रभारी, एमजीएम थाना
  2. पु०अ०नि० प्रदीप वर्मा, एमजीएम थाना
  3. आरक्षी 1414 हृदय कुमार झा, एमजीएम थाना
  4. आरक्षी 2795 बरनाबस बाखला, एमजीएम थाना

पूर्वी सिंहभूम पुलिस नागरिकों को आश्वस्त करती है कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment