मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

डालसा द्वारा गुरु नानक स्कूल साकची में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

On: September 12, 2025 8:42 PM
Follow Us:
Add A Heading 11 2

जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर की ओर से साकची स्थित गुरु नानक स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच निःशुल्क कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और देश में लागू विभिन्न बाल संरक्षण कानूनों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में डालसा की पैनल लॉयर लक्ष्मी बिरुआ, तथा पीएलवी टीम के सदस्य सुनीता कुमारी, नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय, सुनीता झा, जोबरानी बास्के, प्रसीस मरांडी और ज्योत्सना गोप उपस्थित रहीं।
इसके अलावा स्कूल की प्राचार्या मधुबाला, संस्कृत शिक्षिका आशा चौबे सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं।

बच्चों को बाल अधिकार, संरक्षण व विभिन्न कानूनों की दी गई जानकारी

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

शिविर में बच्चों को डालसा के कार्य, भूमिका और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों व पॉक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

बच्चों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, हिंसा या कानूनी सहायता की जरूरत पड़ने पर वे निसंकोच डालसा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, जहां उन्हें निःशुल्क कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित 10 मिनट के प्रश्नोत्तर सत्र में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चे अनुशासित और उत्साहित नज़र आए तथा उन्होंने इस शिविर से महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी अर्जित की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!