मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कोलकाता रेप-मर्डर केस: सनसनीखेज खुलासे और सीबीआई जांच

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 15, 2024 8:43 PM
Follow Us:
कोलकाता रेप-मर्डर केस: सनसनीखेज खुलासे और सीबीआई जांच
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

क्राइम डायरी: कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर ने दावा किया है कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ पहले मारपीट की गई, फिर उसका रेप कराया गया। इस मामले में कॉलेज के बड़े अधिकारियों और एक लड़की की संलिप्तता के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

A 2

लेडी डॉक्टर के ऑडियो में दावा किया गया है कि इस घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था। चार लोगों ने उसके साथ खाना खाया, जिनमें एक लड़की भी शामिल थी। झगड़े के बाद इस लड़की ने धमकी देकर जगह छोड़ी, और फिर आरोपियों ने ट्रेनी डॉक्टर पर हमला किया। इस दौरान उसकी हड्डियां तोड़ी गईं और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है। कोलकाता पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। सीबीआई की स्पेशल क्राइम यूनिट अब तक आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट, चार दोस्तों और डिलीवरी बॉय से पूछताछ कर रही है। मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय अब सीबीआई की कस्टडी में है।

यह भी पढ़ें : Crime Diary: Murder of 18-year-old daughter, father confesses crime 18 वर्षीय बेटी की हत्या, पिता ने कबूला जुर्म ।

इस बीच, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पहले इस मामले को सुसाइड बताया गया था, जबकि घटनास्थल पर मिले सबूत कुछ और ही इशारा कर रहे थे। मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान थे, और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। इन सबके बावजूद, पहले इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की गई, जो अब पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है।

मामले की जांच के दौरान लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि अभी कितनी और परतें खुलेंगी। जनता में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, और सभी की निगाहें अब सीबीआई की जांच पर टिकी हैं।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied