मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध साहित्यिक और रंगमंचीय संस्था कथाकृति, झाड़ग्राम ने टी.वी एक्टर दिनकर शर्मा के द्वारा एकदिवसीय स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप का किया आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 2, 2025 7:30 PM
Follow Us:
Add A Heading 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

पश्चिम बंगाल/चक्रधरपुर (जय कुमार) : पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध साहित्यिक और रंगमंचीय संस्था कथाकृति, झाड़ग्राम द्वारा 31 मई को एकदिवसीय स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप का आयोजन कुटुम बाड़ी रिसॉर्ट, झाड़़ग्राम में किया गया। इस आयोजन में बतौर प्रशिक्षक शहर के ख्यातिलब्ध स्टोरी टेलर सह टी.वी एक्टर दिनकर शर्मा को आमंत्रित किया गया था। यह एकदिवसीय वर्कशॉप विशेषकर बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें दिनकर शर्मा ने बच्चों को कहानी कहने की कला की विभिन्न बारीकियों को मनोरंजक ढंड से समझाया।

A 2

संवाद अदायगी, स्टोरी लाइन, बॉडी लेंग्वेज, आई कॉन्टेक्ट एवं भाव-भंगिमाओं को खरोचक खेलों और और प्रस्तुतिकरण के द्वारा सीखने में बच्चों को बड़ा मजा आया। विभिन्न रसों के भावों को जीवतंता के साथ दर्शकों तक कैसे पहुँचाया जाए इन सारी बारीकियों को बच्चों ने बखूबी सीखा और दो प्रस्तुतियों को तैयार कर मंचन भी किया।

THE NEWS FRAME

Read More : झारखंड में पेंशन बढ़ाने की माँग को लेकर SUCI (C) का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय — मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

एक दिन में तैयार प्रस्तुति और बच्चों में कला की परिपक्वता देखकर दर्शक दंग रह गए। बच्चों ने सामूहिक रूप से दिनकर शर्मा के निर्देशन में नाटक ‘ज्ञान’ और कविता-कहानी मिश्रित कोलाज की दमदार प्रस्तुति की।
दिनकर शर्मा ने ज्ञान चतुर्वेदी लिखित कहानी ‘डरा हुआ आदमी’ जो कि समसामयिक विषय पर केंद्रित है की व्यंग्यात्मक प्रस्तुति से जहाँ उपस्थित दर्शकों को हँसाते हुए एक आम आदमी की हालातों को समझाया वहीं मुक्तिबोध की कहानी ‘पक्षी और दीमक’ की प्रस्तुति से लोगों के मर्म को स्पर्श करते हुए उनके हृदय को छू लिया। दर्शकों ने दिनकर की कला, अभिनय और असाधारण प्रस्तुति की मुखर होकर खूब प्रशंसा और सराहना की।

आयोजन में विशेषरू से देवलीना दास गुप्ता और कुंतल पाल जी की सक्रीय और सार्थक भूमिका रही। कथाकृति परिवार से मिले प्रेम और सम्मान के लिए दिनकर ने सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied