मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कदमा में डकैती का खुलासा: 20 लाख की लूटकांड में SIT ने तीन अपराधी किए गिरफ्तार, बुलेट बाइक बरामद

On: October 30, 2025 4:32 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कदमा थाना क्षेत्र में हुई करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान की डकैती का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DZ5810) को भी बरामद किया गया है।

घटना का विवरण

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वादी दीप राज दास, पिता दिलीप दास, निवासी रामनगर रोड नं. 2, होल्डिंग नं. 01, ने थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि दिनांक 09 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे, 7 से 8 अज्ञात हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस आए थे। अपराधियों ने घरवालों को एक कमरे में बंधक बना लिया और घर से जेवरात व कीमती सामान, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये, लूटकर फरार हो गए।

इस संबंध में कदमा थाना कांड संख्या 96/25, दिनांक 11.10.25, धारा 310(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

SIT टीम का गठन और कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में इस कांड के उद्भेदन हेतु विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानव खुफिया सूचनाओं के आधार पर पेशेवर तरीके से जांच करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं —

  1. गुड्डू पाजी उर्फ़ श्रवण कुमार निर्मलकर, पिता पुनीत निर्मलकर, निवासी लोको कॉलोनी मछुआ बस्ती, थाना परसुडीह
  2. विजय उर्फ़ विशाल सवैया, पिता स्व. सिलाई सवैया, निवासी सोमाय झोपड़ी, थाना बागबेड़ा
  3. शिवम कालिंदी, पिता उत्तम कालिंदी, निवासी पावड़ा नर्सिंगगढ़, थाना धालभूमगढ़

तीनों आरोपी जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निवासी हैं।

कदमा में हुए डकैती की अनसुनी कहानी

पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों का हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।
इससे पहले भी इसी कांड में SIT टीम द्वारा पांच अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है
शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है।

बरामदगी

SIT टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर इस डकैती में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल (JH05DZ5810) को बरामद किया है।

छापामारी दल

इस पूरी कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों की टीम —

  1. पुलिस उपाधीक्षक मु०-02, श्री मनोज कुमार ठाकुर
  2. पुलिस उपाधीक्षक श्री सन्नी वर्धन
  3. प्रवेश चन्द्र सिन्हा, थाना प्रभारी कदमा
  4. पु०अ०नि दीपक कुमार महतो
  5. पु०अ०नि मंटू कुमार
  6. स०अ०नि तसौवर हुसैन खां
  7. आ०/63 राहुल कुमार, सभी कदमा थाना से सम्बद्ध

कदमा डकैती कांड का यह उद्भेदन जमशेदपुर पुलिस की सक्रियता और समन्वय का उदाहरण है। जहाँ एक ओर SIT टीम ने पेशेवर जांच से अपराधियों को पकड़कर बड़ी राहत दी है, वहीं पुलिस अब शेष फरार अभियुक्तों की तलाश में निरंतर छापामारी कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment