मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

JMM का बड़ा राजनीतिक दांव, BJP समेत कई दलों के दिग्गज नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

On: July 18, 2026 11:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गिरिडीह/बिरनी: गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित भरकट्टा हाई स्कूल मैदान शनिवार को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। यहां आयोजित भव्य मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेताओं एवं हजारों समर्थकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम को क्षेत्र की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

मिलन समारोह में वरिष्ठ नेता नारायण पांडेय, मनोज सिंह और राजेश पांडेय ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ छोड़कर राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। सदस्यता ग्रहण के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और झामुमो के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य प्रणव वर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शहनवाज अंसारी, कृष्णा मुरारी शर्मा, फागु पंडित सहित बगोदर, सरिया और बिरनी प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार जनहित और राज्य के विकास के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने भी झामुमो की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

हजारों समर्थकों की मौजूदगी और कई प्रभावशाली नेताओं के झामुमो में शामिल होने से भरकट्टा का यह मिलन समारोह जिले की राजनीति में चर्चा का विषय बना रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर आने वाले समय में गिरिडीह जिले के राजनीतिक समीकरणों पर देखने को मिल सकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!