
Jamshedpur – राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक शानदार “सम्मान समारोह – 2025” का आयोजन किया गया। यह समारोह आदिवासी एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ और झारखंड स्पोर्टिंग क्लब, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं माननीय श्रीमती पूर्णिमा साहू, विधायक – जमशेदपुर पूर्वी, जिन्होंने अपने उत्साहवर्धक संबोधन में कहा,
“हमारे जिले के युवा खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें और बेहतर करने के लिए ऐसे आयोजनों की ज़रूरत है।”
कार्यक्रम का समन्वय आदिवासी एसोसिएशन एवं जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री रबिंद्र नाथ मुर्मू ने किया।
स्वागत भाषण आदिवासी संघ, जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री राजकुमार बनरा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मुख्य वक्ता श्री बिर्धन मरांडी, उपाध्यक्ष – जिला एथलेटिक्स संघ रहे, जिन्होंने खेल भावना और अनुशासन पर अपने विचार रखे।
धन्यवाद ज्ञापन श्री उपेंद्र बनरा, अध्यक्ष – युवा प्रकोष्ठ, आदिवासी संघ द्वारा किया गया।

सम्मानित खिलाड़ी एवं अधिकारी (Honoured Athletes & Officials):
- आई शोभित
- विधि रावल
- हिमांशु सिंह
- अमनदीप कौर
- ममता मैरी मुर्मू
- अनन्या अंबष्ट
- गिनी सहगल
- अंकित किशोर
- हेमंत कुमार सोरेन
- प्रेम मरांडी
- गीतराज संधू
- मिथिलेश कुमार सिंह
- ऋतुराज दत्ता
- संध्या रानी बास्के
- सिद्धू किस्कु (Coach)
- प्रियंका बांकिरा (Manager cum Coach)
- गीता सिंह (Manager)
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
Despite heavy rainfall, more than 100 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जो खेल के प्रति लोगों के उत्साह और समर्पण को दर्शाता है।












































