📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग, 25 लाख का नुकसान

On: February 25, 2024 10:35 PM
Follow Us:
जमशेदपुर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग, 25 लाख का नुकसान

जमशेदपुर: रविवार 25 फरवरी 2024 को जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी शनि मंदिर के पास स्थित सुनील कुमार के इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गोदाम के मालिक सुनील ने बताया कि वह उषा इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी चलाते हैं। घर के निचले तले में उनकी कंपनी का गोदाम है। रविवार की सुबह उनके गोदाम में एसी, पंखा और कूलर आया था। सुबह 8:00 बजे सामान रखवाने के बाद वे सब्जी लेने चले गए। थोड़ी देर बाद ही घर से फोन आया कि गोदाम से धुंआ निकल रहा है। भागते हुए वहां पहुंचे और देखा कि गोदाम में आग लग चुकी है। उसके बाद उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

इसे भी पढ़ें :

सामाजिक संस्था ‘जीवन पथ’ के आयोजन में स्वास्थ्य और जीवन प्रबंधन पर विशेष कार्यशाला.

15 किलो गांजा के साथ धराए किन्नर को रेल पुलिस ने भेजा जेल

सुनील के अनुसार आग से लगभग 25 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कवायद जारी है, उसके बाद ही पता चल सकेगा कि इससे कितने का नुकसान हुआ है।

जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी।

अतिरिक्त जानकारी:

घटना का समय: रविवार 26 फरवरी 2024, सुबह 8:00 बजे
घटना का स्थान: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र, बाराद्वारी शनि मंदिर के पास
गोदाम का मालिक: सुनील कुमार
गोदाम का नाम: उषा इंटरप्राइजेज
नुकसान: 25 लाख से ज्यादा

यह एक दुखद घटना है और हम आशा करते हैं कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment