मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

JAC ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, पूर्वी सिंहभूम की बेटी श्रेया सोनगिरी बनी स्टेट टॉपर, स्टेट टॉपर एवं जिला के तीन टॉपर को 24 मई को सम्मानित करेंगी उपायुक्त

On: May 23, 2023 6:20 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर | झारखण्ड 

श्रेया को प्राप्त हुए 98%, उपायुक्त ने दी बधाई, कहा- बेटियां हर क्षेत्र में लकीर खींच रहीं, श्रेया पर पूरे जिले को गर्व  

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटी श्रेया सोनगिरी पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहीं । उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने चाकुलिया प्रखंड के आदिवासी उच्च विद्यालय, पुरनापानी की छात्रा श्रेया को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज पूरे जिले को गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है जिसके लिए विशेष रूप से श्रेया को बधाई देती हूं । उन्होने कहा कि समस्त जिला प्रशासन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई। रिजल्ट घोषित होने के बाद उपायुक्त के प्रतिनिधि के तौर पर श्रेया के घर पहुंचे चाकुलिया के बीआरपी ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया तथा परिजनों के साथ खुशी के इस पल को साझा किया। 

THE NEWS FRAME

उपायुक्त की पहल ने लाया रंग, जिले को राज्य में मिला 5वां स्थान 

जिले के सरकारी विद्यालयो में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार हो, परीक्षा का अनावश्यक तनाव नहीं लें इसके लिए उपायुक्त की पहल पर पिछले 9-10 माह से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। 8 महीने तक 9वीं व 10वीं के बच्चों का मासिक परीक्षा लेना हो या लगातार 4 महीने तक ऑनलाइन क्लास करवाना, उपायुक्त की पहल पर बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए हरसंभव वातावरण देने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया गया। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जिले के सबसे बेहतर शिक्षकों के माध्यम से लगातार ऑनलाइन क्लास का आयोजन किया गया। प्रत्येक महीने जिला स्तर पर उपायुक्त द्वारा मासिक मूल्यांकन परीक्षा की समीक्षा किया गया। सभी विद्यालयों के हेडमास्टर के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गई, परीक्षा की तैयारी को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन किया गया । परीक्षा में बैठने वाले बच्चों को मॉडल टेस्ट आंसर कॉपी के साथ उपलब्ध कराया गया तथा यू ट्यूब के माध्यम से भी मॉडल टेस्ट पेपर अपलोड कर तैयारी कराई गई। इसका सुखद परिणाम यह रहा कि पिछले वर्ष 94 फीसदी बच्चों के उत्तीर्ण होने की तुलना में इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.31 फीसदी बच्चों ने उत्तीर्ण किया।      

जिला स्तरीय आयोजन में इन बच्चों को उपायुक्त करेंगी सम्मानित     

1. श्रेया सोनगिरी- 490- आदिवासी उच्च विद्यालय, पुरनापानी, चाकुलिया   

2. कुणाल पाल- 486, आदिवासी उच्च विद्यालय, पुरनापानी, चाकुलिया   

3. सोनल कुमारी, 485- प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जमशेदपुर

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!