मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

IPTA का कहना है – देश में बेरोजगारी नहीं है

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 30, 2025 9:36 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 03 30 At 19.15.31 8efec773
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

Adityapur : भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था IPTA की 350वीं बैठक झारखंड प्रदेश महासचिव माननीय आनंद गौर जी की अध्यक्षता में चैनपुर सीएससी केंद्र में संपन्न हुई। इस बैठक में देश के 50 लाख से अधिक निजी शिक्षकों को सूचित किया गया कि संगठन के आईटी सेल प्रभारी के रूप में माननीय संजय मछुआ जी को नियुक्त किया गया है।

A 2

बैठक के दौरान IPTA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी नहीं है। उन्होंने आम नागरिकों से लेकर समाज के हर वर्ग तक आग्रह किया कि यदि कोई आदिवासी, वंचित या पिछड़े वर्ग का व्यक्ति बेरोजगार है, तो वह संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क करें। संगठन सुनिश्चित करेगा कि उनके बच्चों की बेरोजगारी दूर हो।

THE NEWS FRAME

Read More : भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ की बैठक एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

इस बैठक में चांडिल ब्लॉक के 17 पंचायतों के मुखिया भी उपस्थित रहे। समाजसेवी एवं 1979 के ईचागढ़ विधानसभा टॉपर धीरेंद्र गौर जी ने संगठन का गहन अध्ययन करने के बाद अपनी शेष उम्र इस संगठन को समर्पित करने की घोषणा की। पंचायत के मुखिया वरुण लायक जी ने भी आश्वासन दिया कि वह चांडिल ब्लॉक को बेरोजगार मुक्त करने के लिए पहल करेंगे।

इसके अलावा, बिहार की राजधानी पटना में IPTA के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर ‘IPTA संदेश’ नामक पुस्तक के विमोचन और निजी शिक्षकों की समस्याओं पर बनने वाली फिल्म के उद्घाटन, जो 26 मई 2025 को पटना में होगा, पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से रंजीत श्रीवास्तव, आनंद गौर, नंदलाल साह, धीरेंद्र गौर, वरुण लायक, रोहित कुमार और नवनियुक्त आईटी सेल प्रभारी संजय मछुआ जी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied