मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरजोमहातू में भक्तों ने अंगारों पर चल दिखायी भक्ति

On: May 24, 2025 9:22 PM
Follow Us:
  • दो दिवसीय मेला सह छऊ नृत्य कार्यक्रम के समापन में शामिल हुई सांसद जोबा माझी

चक्रधरपुर ( जय कुमार ) : चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत केनके पंचायत के सरजोमहातु गांव में शिव मां पाउड़ी पूजा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय मेला सह छऊ नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शनिवार को समापन समारोह में सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस दौरान सांसद ने मेला का भ्रमण किया और ग्रामीणों से मुलाकात की। समापन के मौके पर महिला एवं पुरूष भक्त भक्ति में झूमते रहे।

पुरूष भक्तों ने अंगारों पर नंगे पांव चल भक्ति दिखायी। सांसद जोबा माझी ने कहा सरजोमहातु मेला क्षेत्र का प्रसिद्ध मेला है। वर्षो से भक्त अपनी भक्ति को प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा कहा कि छऊ नृत्य हमारी संस्कृति का हिस्सा है। संस्कृति, भाषा और रीति रिवाज को संरक्षित करने की आवश्यकता हैं। इससे पूर्व शुक्रवार की पूरी रात छऊ नृत्य का आयोजन हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

Read More :  NTTF गोलमुरी के 03 छात्रों का एनएमट्रॉनिक्स में चयन, ₹4 लाख के वार्षिक पैकेज पर सफलता हासिल

जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे थे। मेला में विभिन्न प्रकार के दुकानों के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाये गये थे।

इस दौरान केनके पंचायत के मुखिया श्याम सिंह मुंडा, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, रोनित महतो, श्रीराम सामड, धनेश्वर सामड, लाडू हेम्ब्रम, दामोदर हेम्ब्रम, गोमा हेम्ब्रम, गोमिया हेम्ब्रम, सोंगा सामड, सोमनाथ हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment