📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पति ने अपनी पत्नी की चापड़ से हत्या कर खुद लगाई फांसी।

On: September 2, 2024 8:47 PM
Follow Us:
Crime Diary 2

सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की चापड़ से हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विस्तार से,
18 वर्षीय दिलकश का निकाह एक वर्ष पूर्व मोहम्मद हुसैन के साथ हुआ था। लेकिन शादी के 15 दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और पति ने दिलकश के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस कारण दिलकश अपने मायके चली गई, लेकिन बार-बार समझौते के बाद उसे ससुराल भेजा जाता रहा। दिलकश गर्भवती थी और इसी कारण उसे मायके में रखा जा रहा था, लेकिन ससुराल पक्ष और पुलिस के आग्रह पर उसे वापस ससुराल भेज दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती, एक साल बाद आया मामला सामने।

सोमवार की सुबह दिलकश के परिवार वालों को सूचना मिली कि वह मृत पाई गई है, जबकि उसके पति हुसैन का शव पास में ही फंदे से लटका हुआ था। दिलकश के परिवार वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दोनों की हत्या कर हुसैन को फंदे से लटका दिया।

फिलहाल, पुलिस ने शव को जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment