📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सैकड़ों लोग आज़ाद समाज पार्टी (का०) में शामिल।

On: July 22, 2024 11:03 PM
Follow Us:
आज़ाद

जमशेदपुर : दिनांक 22 जुलाई जमशेदपुर के गोलमुरी के हो भवन में सैकड़ों लोगों ने आज़ाद समाज पार्टी (का०) की सदस्यता ग्रहण किया, इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा उपस्थित थे। काशिफ़ रज़ा ने मीडिया से बात करते हुए बताया की सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के कुशल नेतृत्व को देखते हुए आज बड़ी संख्या में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, झारखंड के 24 जिलों में आज आदिवासी, दलित, पिछड़े, मुसलमान, सिख और ईसाई पार्टी पर विश्वास कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :सैयद अबसार उद्दीन अहमद और उनकी अहलिया के हज से वापसी पर किया गया स्वागत।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले 24 सालों में यहाँ की बोली भाली जनता को सारी पार्टियों ने झलने का काम किया, आज भी झारखंड की सबसे बड़ी जनसंख्या आदिवासी अपने ही प्रदेश में हाशिये पर खड़ी है, आज भी इनके पास रोज़गार नहीं है।

आज़ाद

आदिवासियों का पलायन चर्म पर हैं, यहाँ के दलित और पिछड़ों का विकास नही हो पाया, झारखंड के मुसलमान और ईसाई अपने ही प्रदेश में डर के माहौल में जी रहे हैं, आज झारखंड की 15 प्रतिशत मुस्लिम आबादी का राजनीतिक अस्तित्व झारखंड़ में शून्य की कगार पर है, 2009 से 2024 तक झारखंड से एक भी मुस्लिम संसद नही जीत पाया। सवाल उन सारी पार्टियों से हैं जिन्हें दलितों, आदिवासियों और मुसलमानो का वोट मिलता है, वह पार्टियां इनके मसलों पर क्यों नहीं बोलते।यही कारण है।

यह भी पढ़े :युवा खेलेगा और पढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा – डॉ. अजय कुमार।

जो  आदिवासी, दलित, मुसलमान, सिख, ईसाई और पिछड़े जाती के लोग आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हो रहे हैं।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नईम खान, नासिक अंसार, शहीद रज़ा, मज़हर खान, सुरजीत सिंह, मुहम्मद शामिल अकरम, महमूद हसन, उपस्थित थे।पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से सुमंत मुखी, प्रीतम मुखी, धीरज मुखी, सावन मुखी, संजू मुखी, देव मुखी, संतोष मुखी, स्नेह मुखी, गुरुचरण मुखी, राजू मुखी और कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment