मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

तिजारा में साधारण सभा की विशाल बैठक।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 15, 2024 7:16 PM
Follow Us:
तिजारा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

तिजारा : 14 जून तिजारा में साधारण सभा की विशाल बैठक, विधायक महंत श्री बालक नाथ योगी ने जलदाय विभाग 1 महीने के अंदर अधूरी योजनाओं को पूर्ण करने का दिया समय।
तिजारा नगर परिषद की बैठक में लिया हिस्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

Netaji 3

यह भी पढ़े :जिला कलक्टर ने पीएमकेएसवाई के कार्यों का किया निरीक्षण।

तिजारा विधायक महंत श्री बालक नाथ योगी जी ने आज लगातार तीसरे दिन विधानसभा के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने विधानसभा अंतर्गत आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर तिजारा में विशाल साधारण सभा की बैठक में आमजन से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई व उनके समाधान के संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि 12 जून को बिजली और जलदाय विभाग के साथ बैठक की गई, 13 जून को जनसुनवाई के उपरांत
आज 14 जून को सुबह तिजारा पंचायत समिति भवन में तिजारा विधानसभा की साधारण आम सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें विधानसभा से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधि व प्रमुख विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

तिजारा

बैठक के दौरान पेयजल आपूर्ति के विषय को गंभीरता पूर्वक समझते हुए जलदाय विभाग को एक महीने में अधूरी पड़ी योजनाओं को पूर्ण करने वह अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया, इसके अतिरिक्त बैठक में सार्वजनिक रास्तों व अन्य विषयों को लेकर व्यापक रूप से चर्चा करते हुए उनके निपटारे के संबंध में विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए, बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य, प्रधान ,सरपंच ,पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी गण उपस्थित रहे, इसके उपरांत तिजारा नगर परिषद की बैठक में तिजारा में पानी भरने की समस्या, डेवलपमेंट प्लान और सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्यों पर चर्चा की गई।

इसके बाद टपूकड़ा- तिजारा और भिवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण करते हुए चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया गया व चिकित्सा उपकरण, स्टाफ रिक्तियां सहित अन्य के विषय में जानकारी प्राप्त की गई इस दौरान उपरांत भिवाड़ी में निर्माणधीन जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएचओ प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे।
विधायक महंत श्री बालक नाथ योगी जी ने कहा कि बिजली पानी स्वास्थ्य सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से लेते हुए उन पर कार्य कर रहे हैं ।

यह भी पढ़े :सैनी समाज के प्रधान पद से चुनाव लड़ रहे नत्थू राम सैनी का किया स्वागत।

जनता जनार्दन की सेवा के लिए वह पूर्ण समर्पित भाव रखते हैं उनका उद्देश्य तिजारा को सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं को उपलब्ध कराना है इसके लिए वह अपने स्तर पर निरंतर प्रयास कर रहे हैं। विधायक चुने जाने से लेकर वह निरंतर जनता के बीच में उपस्थित रहते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर रहे हैं इसी संदर्भ में चुनाव आचार संहिता हटने के बाद पिछले तीन दिनों से लगातार आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिससे तिजारा विधानसभा में केंद्र व सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके ।

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied