मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अधिक से अधिक रोजगार सृजन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार करेगी पूरा सहयोग।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 6, 2024 10:23 PM
Follow Us:
स्टार्टअप
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में फेडरेशन आफ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित “सृजन” स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी उद्योग हैं और जो भी नए उद्योग आने वाले हैं, उसके प्रति सरकार की सकारात्मक सोच है। राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हों। हमारी सरकार उद्योगों और उद्योग स्थापित करने वालों को पूरा सहयोग करेगी ।

A 2

यह भी पढ़े :टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमिटी सदस्य भारती रानी जी ने जेनरल ट्रांसपोर्ट में आयोजित बैठक में किया स्वागत।

आप झारखंड की आर्थिक सामाजिक और भौगोलिक स्थिति से भली- भांति वाकिफ हैं

मुख्यमंत्री ने झारखंड चैंबर्स से कहा कि कहा कि झारखंड में कई ऐसे उद्योग है जो वर्षों पुराने हैं। उद्यमियों की पीढ़ी- दर- पीढ़ी यहां व्यवसाय कर रही है। ये सभी झारखंड के बदलते स्वरूप को देखते आ रहे हैं। वे यहां की आर्थिक- सामाजिक और भौगोलिक स्थितियों से भली- भांति वाकिफ हैं। वे जितनी अच्छी तरह इस राज्य को समझ सकते हैं, दूसरे नहीं समझ सकते हैं। ऐसे में आपके साथ मिलकर राज्य का सर्वांगीण विकास करना हमारा उद्देश्य है।

 स्टार्टअप

स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए सरकार करेगी सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्टार्टअप पॉलिसी बनाई है। हालांकि, इस राज्य में स्टार्टअप को जितना बढ़ावा मिलना चाहिए था, उसमें थोड़ा पीछे हैं। लेकिन, सरकार जल्द ही स्टार्टअप को मजबूती और बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाएगी। स्टार्टअप के जरिए युवा रोजगार से जुड़े और दूसरों को भी रोजगार दें , इस सोच के साथ सरकार आगे बढ़ेगी।

उद्योगों की ऐसी बुनियाद स्थापित करेंगे ,जिसका लाभ पीढ़ी -दर- पीढ़ी मिल सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद देश के नीति- निर्धारकों ने इस राज्य की अहमियत को समझा था। इसी का नतीजा था कि हमारे राज्य में कई बड़े उद्योग स्थापित हुए। टाटा और बिड़ला जैसे कई उद्योग समूहों ने अपने उद्योग लगाए। इसी राज्य में कोल इंडिया की सबसे ज्यादा गतिविधियां संचालित हो रही है। देश का पहला फर्टिलाइजर इंडस्ट्री लेकर माइनिंग इंस्टीट्यूट एवं उद्योग जगत के जननी से मशहूर ‘हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (एचईसी) भी हमारे राज्य में स्थापित है। लेकिन, जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया और परिस्थितियों कुछ ऐसी बनती गई कि यहां के कई उद्योग -धंधे बंद हो गए। जिन उद्योगों का विस्तार होना था, वे सिमटते गए। इस वजह से लोग बेरोजगार भी हुए। लेकिन, हमारी सरकार उद्योगों की ऐसी बुनियाद डालना चाहती है, जिसका लाभ लोगों को पीढ़ी- दर- पीढ़ी मिल सके। इसमें झारखंड चैम्बर्स का जो भी सुझाव होगा उसे पर सकारात्मक अमल करते हुए पूरा सहयोग करेगी।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर में सर्वदलीय जन एकता मंच ने अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री महेश पोद्दार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग की सचिव श्रीमती विप्रा भाल, फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष श्री विनय अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा, सचिव श्री परेश गटानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Jharkhand

मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां, 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Untitled Design 31 4

मानसिक Health सेवाओं को मजबूत बनाने में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों की भूमिका अहम उपायुक्त मनीष कुमार

Untitled Design 30 3

शंकोसाई Firing कांड का खुलासा पैसों के विवाद में दोस्त ने मारी गोली तीन आरोपी गिरफ्तार

Untitled Design 29 3

Sonari में जानलेवा हमला मामले की मुख्य आरोपी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन गिरफ्तार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Untitled Design 25 2

सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे DM स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied