मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ट्राइसिटी में गैंगवार नेटवर्क बेनकाब,पीयू फायरिंग केस में बंबीहा गैंग के डोनी बल और शगनप्रीत का नाम आया सामने

On: March 18, 2026 11:49 AM
Follow Us:

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में छात्र नेता पर हुई फायरिंग के बाद ट्राइसिटी में सक्रिय गैंगवार नेटवर्क एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात बंबीहा गैंग से जुड़े डोनी बल और शगनप्रीत सिंह ने ली है। दोनों के नाम सामने आते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है।

पीयू परिसर में छात्र नेता पर फायरिंग से मचा हड़कंप

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मंगलवार देर शाम पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में सोपू (SOPU) छात्र संगठन के नेता जश्नदीप सिंह जवंधा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी इस घटना के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया वारदात के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बंबीहा गैंग से जुड़े डोनी बल और शगनप्रीत ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

विदेश में बैठकर चला रहे गैंग का नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के अनुसार:

  • शगनप्रीत सिंह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में है
  • उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है
  • वहीं डोनी बल भी विदेश से गैंग का नेटवर्क संचालित कर रहा है

इसके बावजूद ट्राइसिटी यानी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गैंग की गतिविधियां लगातार सामने आ रही हैं।

राणा बलाचौरिया हत्याकांड में भी आया था नाम

मोहाली में हुए कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में भी डोनी बल और शगनप्रीत को मास्टरमाइंड माना गया था बताया जाता है कि इस वारदात की साजिश विदेश में बैठकर रची गई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से ली गई थी।

सिद्धू मूसेवाला से भी जुड़ा रहा शगनप्रीत का नाम

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शगनप्रीत सिंह पहले मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका है।
बाद में उसका नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया और वह बंबीहा गैंग से जुड़ गया इसके अलावा 2021 में यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के मामले में भी शगनप्रीत का नाम सामने आया था।

कारोबारियों से रंगदारी मांगने के आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार डोनी बल पर चंडीगढ़ सेक्टर-37 के एक कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप है पुलिस को शक है कि गैंग ट्राइसिटी के कारोबारियों को निशाना बनाकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा है।

पुलिस ने गैंगवार एंगल से शुरू की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हमला गैंगवार की साजिश का हिस्सा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि बंबीहा गैंग का टकराव लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों और संगठनों से चल रहा है और इसी दुश्मनी के कारण छात्र राजनीति से जुड़े गुटों को निशाना बनाया जा रहा है।

विश्लेषण: ट्राइसिटी में बढ़ता गैंग नेटवर्क

पीयू फायरिंग की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि:

  • ट्राइसिटी में विदेश से ऑपरेट हो रहे गैंग कितने सक्रिय हैं
  • छात्र राजनीति और अपराधी गिरोहों के बीच कितना गहरा कनेक्शन है
  • सोशल मीडिया के जरिए गैंग खुलेआम जिम्मेदारी क्यों ले पा रहे हैं
  • पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग की घटना ने ट्राइसिटी में सक्रिय गैंगवार नेटवर्क को फिर उजागर कर दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले को गैंगवार के एंगल से जांच रही है और डोनी बल व शगनप्रीत से जुड़े नेटवर्क को खंगाल रही है।
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment