📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जेएलएन कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले को लेकर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड व अशोक षाडंगी ने प्राचार्य से को मुलाकात की।

On: July 13, 2024 10:22 PM
Follow Us:
कॉलेज

रिपोटर : जय  कुमार  

चक्रधरपुर  : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले को लेकर पर्व विधायक शशिभूषण सामड एवं पर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी शनिवार को महाविद्यालय पहुंचे। इस मामले को लेकर पर्व विधायक एवं पर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने प्राचार्य डॉ श्रीनिवास कुमार से मुलाकात कर वार्ता कि।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़े :बांसगड़ टोला काशीडीह के 25 परिवार पी रहे नाला का गंदा पानी।

इस मामले को लेकर जानकारी देते हुआ श्री षाडंगी ने बताया की, विगत दिनों महाविद्यालय में इतिहास प्रतिष्ठा का सूची निकाला गया था, इस सूची को दूसरे दिन बदल दिया गया। नए सूची में कई छात्र छात्राओं का नाम हटाकर दूसरे छात्र छात्राओं का नाम जोड़ा गया है। श्री षाडंगी ने कहा की, ऐसे मामलो से महाविद्यालय प्रशासन के ऊपर संसय बनता है।

इसके साथ ही विद्यार्थियों का मनोबल भी टूटता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज चक्रधरपुर एक ही डिग्री कॉलेज के ऊपर निर्भर है। यह काफी चिंता वाली बात है। वहीं इस महाविद्यालय के सीट को भी नहीं बढ़ाया जा रहा है और शिक्षकों की भी कमी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की, आज कई वर्षों से कॉलेज भावन की मरम्मत हुई मगर कॉलेज का मुख्य द्वार जर्जर स्थिती में है और बंद पड़ा हुआ है, जिसे जल्द ठीक करना चाहिए।

वहीं पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा की, ऐसे मामलो से छात्र छात्राओं के आत्म सम्मान में ठेस पहुंचती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की छात्र छात्राओं के द्वारा बताया जाता है की, मेरिट सूची नोटिस बर्ड पर लगने के कुछ समय के बाद उसे फाड़ दिया जाता है। जिससे नामांकन में फर्जीवाड़ा होने की संभावना रहती है। पूर्व विधायक ने प्राचार्य को कॉलेज के सुचना पठ को सुरक्षित करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय भावन के मरम्मत में अनियमित्ता का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े :विपदाओं को हरने वाली मां बिपदतारीणी की पूजा हुई प्रारंभ।

वहीं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ श्रीनिवास कुमार ने इस मामले में सफाई देते हुए बताया की, प्रतिष्ठा वाले विषय के नम्बर के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाला जाता है, जिसमे कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा गड़बड़ी हो गई थी। जिसके कारण गलत मेरिट लिस्ट निकाल दी गई थी, इस गलती के संज्ञान में आने के बाद इसे सुधार कर दूसरे दिन रिवाइज लिस्ट निकाली गई थी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment