📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

गोलमुरी थाना का SSP ने किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा

On: August 18, 2026 8:00 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 18 अगस्त 2026: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को गोलमुरी थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गोलमुरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित अभिलेखों, लंबित मामलों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने थाना परिसर, हाजत एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विशेष जोर दिया गया। SSP ने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आम जनता की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा उनका नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती, अपराधियों पर प्रभावी निगरानी और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में जवाबदेही, तत्परता और आमजनों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। औचक निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिस कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाना रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment