मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 5, 2025 8:28 PM
Follow Us:
The News Frame 33
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • सरयू राय के फोन के बाद गंभीर रुप से घायल का टीएमएच में इलाज शुरू
  • नगर निगम और वन विभाग ने हाथ किये खड़े
  • सरयू राय के निर्देश पर टाटा जूलॉजिकल पार्क के लोग पहुंचे सांढ़ को काबू करने

जमशेदपुर । डिमना रोड इलाके के संकोसाई रोड नंबर 1 से लेकर रोड नंबर 5 तक, संजय पथ से लेकर लक्ष्मण नगर तक बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को बुधवार को घायल कर दिया। किसी की पसली टूटी तो किसी का अंडकोष फूट गया। इन 15 लोगों में से चार ज्यादा चोटिल हुए हैं। इनमें से एक चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता की हालत गंभीर है। उनका अंडकोष फूट गया है। विधायक सरयू राय की पहल पर उन्हें टीएमएच में दाखिल कराया गया है। अन्य घायलों में अन्नी की माता, गुनाराम टुडू और आजादी साहू शामिल हैं।

A 2

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बताया कि सांढ़ दोपहर साढ़े 12 बजे से ही इधर से उधर दौड़ रहा था। दोपहर डेढ़ बजे के बाद वह उग्र हो गया। उसने लोगों को मारना शुरु किया। इसी क्रम में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये। सांढ़ को पकड़ने के लिए सबसे पहले स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

मानगो नगर निगम के लोगों ने यह कहते हुए हाथ खड़ा कर दिया कि उनका पास इसका कोई जुगाड़ नहीं है। फिर लोग वन विभाग के पास पहुंचे। वन विभाग के लोगों ने उनसे कहा कि अगर कोई जंगली जानवर होता तो उसे पकड़ने का प्रयास करते। यह सांढ़ है। इसे हम लोग नहीं पकड़ सकते।

फिर स्थानीय लोगों ने शाम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को फोन किया। श्री राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह को फोन किया और फिर टीएमएच और टाटा जूलॉजिकल पार्क के अफसरों से बात की। उनके निर्देश पर टाटा जूलॉजिकल पार्क के लोग सांढ़ को काबू में करने के लिए इलाके में पहुंच चुके थे।

गंभीर रुप से घायल चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता को टीएमएच में दाखिल कराया गया है। पिंटू सिंह ने बताया कि जीतेंद्र साव नामक सज्जन ने एमजीएम में लोगों का इलाज करने में जरूरी मदद की। उनकी मदद से ही लोगों का इलाज हुआ। कई लोगों को दवा-पट्टी करके छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा संतोष भगत और टुनटुन सिंह , संजय शर्मा और रवि गोराई आदि ने भी काफी मदद की।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied