मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरिया थाना क्षेत्र के गढ़ैया विहार गांव में हाथी का तांडव, एक ग्रामीण की मौत से पसरा मातम

On: May 18, 2026 11:15 PM
Follow Us:

– घर के पास बांस काट रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ैया विहार (गदियाबिहार) गांव में बुधवार को हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कौसर अंसारी के रूप में हुई है, जो गांव के ही निवासी थे। बताया जा रहा है कि कौसर अंसारी अपने घर के समीप बांस काट रहे थे, तभी झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी अचानक वहां पहुंच गया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हाथी ने उन्हें पैरों तले कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि इलाके में हाथी के घूमने की सूचना पहले ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वन विभाग के सिपाहियों ने सूचना देने पहुंचे लोगों से ठीक तरीके से बातचीत तक नहीं की।

ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

कौसर अंसारी की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया और वन विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते विभाग सक्रिय होता, तो एक जान बचाई जा सकती थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय मुखिया बाबू यादव, माले नेता सोनू पांडेय, हरेंद्र सिंह, बगोदर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों के नेता मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के दबाव के बाद वन विभाग ने तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि पोस्टमार्टम के बाद देने का आश्वासन दिया। साथ ही सहायता कोष से चार लाख रुपये तक मुआवजा दिलाने की बात भी कही गई।

पोस्टमार्टम को लेकर हुआ विवाद

घटना के बाद जब मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए शव भेजने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले उचित मुआवजे और प्रशासनिक कार्रवाई का भरोसा दिया जाए।

स्थिति को संभालने के लिए बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फागू पंडित और झामुमो नेता शत्रुध्न मंडल ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। बताया गया कि झामुमो के राष्ट्रीय सदस्य शत्रुध्न मंडल ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बगोदर भेजा गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों के अनुसार कौसर अंसारी अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

वहीं हाथी की मौजूदगी के कारण पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने तथा गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment