📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जम्को मैदान को बचाने के लिए बस्ती वासियों का प्रयास जारी।

On: July 20, 2024 8:44 PM
Follow Us:
जम्को

जुस्को के महाप्रबंधक जीएम से की मुलाकात , मिला आश्वासन – जल्द उच्च एवं संबंधित अधिकारियों से करेंगे वार्ता।

जमशेदपुर : आज शनिवार को जम्को बस्ती वासियों का एक प्रतिमंडल जुस्को के महाप्रबंधक जीएम श्री आरके सिंह से मुलाकात करने पहुंचा।ज्ञात होगी कुछ ही दिनों पहले पूर्वी डॉ अजय कुमार जेम्को मैदान पहुंचे थे इस संदर्भ में बस्ती वासियों ने उन्हें बताया था की हम बस्ती वासियों के लिए यह एक ही खेल का मैदान है जो कितना उपयोगी है।

यह भी पढ़े ;जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिले के प्रगतिशील किसानों के साथ आयोजित हुई बैठक।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मैदान 10 बस्तियों के बीच में आता है जो – जेम्को बस्ती , महानंद बस्ती, मछुआ बस्ती , आजाद बस्ती, मिश्रा बागान, मनीफिट, मंदिर लाइन, प्रेमनगर , बजरंगी बागान इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है तो यहां मैदान अगर कंपनी प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो हम बस्ती वासी कहां जाएंगे।

यह भी पढ़े :जम्को मैदान के संदर्भ में जिले के उपायुक्त को बस्ती वासियों ने सौपा ज्ञापन।

तो इस संबंध में डॉ अजय कुमार ने मैदान की उपयोगिता को समझते हुए तत्पर अपनी पहल करते हुए उपायुक्त जमशेदपुर एवं जुस्को महाप्रबंधक से वार्ता की तथा बस्ती वासियों को भी मुलाकात करने को कहा।जुस्को के जीएम आरके सिंह ने बस्ती वासियों को आश्वासन दिया की जेम्को मैदान के संदर्भ में उच्च एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment