मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक, डॉ. नागेंद्र सिंह नहीं रहे, डेढ़ लाख ऑपरेशन कर बनाया था रिकॉर्ड

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 25, 2025 8:39 PM
Follow Us:
The News Frame 29 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर । मानगो, डिमना रोड, नंबर-4 स्थित गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक और विख्यात समाजसेवी चिकित्सक डॉ. नागेंद्र सिंह का सोमवार की रात्रि निधन हो गया। वे लंबे समय से गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त ऑपरेशन कैंप चला रहे थे और शहर के सबसे विश्वसनीय सर्जनों में गिने जाते थे।

गरीबों के लिए वरदान थे डॉक्टर सिंह

डॉ. नागेंद्र सिंह ने समाजसेवा की शुरुआत घाटशिला से की थी। अपनी माता की स्मृति में उन्होंने गंगा मेमोरियल अस्पताल की स्थापना की, जो आज भी गरीबों के इलाज का प्रमुख केंद्र माना जाता है। दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज कम लागत पर यहां सर्जरी और इलाज कराने आते थे।

साल में दो माह मुफ्त ऑपरेशन

वे हर वर्ष अपनी माता के नाम पर दो महीने तक निशुल्क ऑपरेशन किया करते थे। इसी सेवा भावना के कारण वे शहर और आसपास के इलाकों में गरीबों के मसीहा कहलाते थे।

रात में तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान निधन

प्राप्त सूचना के अनुसार, 25 नवंबर की रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर होती गई और कुछ ही देर में उनका निधन हो गया। चार दिन पहले वे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

डेढ़ लाख ऑपरेशन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

डॉ. नागेंद्र सिंह अब तक डेढ़ लाख से अधिक सर्जरी कर चुके थे। उनकी इस असाधारण उपलब्धि को राष्ट्रीय रिकॉर्ड में शामिल किया गया था। मेडिकल जगत में इसे एक अद्वितीय और प्रेरणादायक उपलब्धि माना जाता है।

चिकित्सा जगत और शहर में शोक की लहर

उनके निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास और अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल जगत के कई वरिष्ठ चिकित्सकों व सामाजिक संगठनों ने इसे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति बताया है।

अंत्येष्टि बुधवार को

शुभचिंतकों के अनुसार, डॉ. नागेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली से आने के बाद कल बुधवार, 26 नवंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

🌹 विनम्र श्रद्धांजलि

अपनी सेवा, सादगी और समर्पण से लोगों का जीवन बदलने वाले डॉ. नागेंद्र सिंह को “द न्यूज़ फ्रेम” की टीम की ओर से शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment