📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

डॉ. अजय कुमार ने किया जनकल्याण एक्सप्रेस को रवाना।

On: July 9, 2024 10:29 PM
Follow Us:
एक्सप्रेस

जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी सदस्य डॉ अजय कुमार ने मंगलवार को बारीडीह चौक से जनकल्याण रथ को रवाना किया। इससे पूर्व कांग्रेस के वरीय नेताओं की उपस्थिति में डॉ.अजय कुमार ने जनकल्याण रथ का फीता काटकर उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े :मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह बच्चों के हक में फैसला लेगा: डॉ. अजय कुमार

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लोगों की सभी प्रकार की जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का एक मात्र समाधान यह जनकल्याण रथ है। यह जनकल्याण रथ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के सभी क्षेत्रों में एक निश्चित स्थान पर खड़ा रहेगा।

डॉ. अजय कुमार

जहां लोग आधार कार्ड,वोटर कार्ड में ऑनलाइन सुधार करा सकते है। इसके साथ लोग वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य सभी सरकारी योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन आवेदन भर सकते है। योजनाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस वाहन की शुरुआत करने का उद्देश्य लोगों को उनके डोर स्टेप पर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

यह भी पढ़े :डॉ अजय ने किया 150 खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का वितरण।

साधन एवम् जानकारी के अभाव में लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है वैसे लोगों के लिए यह वाहन बहुत लाभप्रद होगा। उन्होंने विश्वास जताया यह जनकल्याण वाहन लोगोंको समस्याओंके समाधान के लिए कारगर साबित होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा, धर्मेंद्र सोनकर, राजा सिंह राजपूत,राकेश साहु,मनीष, रईस छब्बन रिज्जी,अभिजीत,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment