📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी बीडीओ को अगले दो दिनों में साइकिल वितरण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।

On: June 25, 2024 8:06 PM
Follow Us:
जिला

जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने प्रखंडों मुख्यालयों में भंडारित साइकिल का वितरण अगले दो दिनों में सुनिश्चित करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया । गौरतलब है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को कल्याण विभाग द्वारा तथा सामान्य वर्ग के बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा साइकिल प्राप्त होता है।

यह भी पढ़े :वारिस कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के बीच पुस्तक का वितरण।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर सुव्यवस्थित तरीके से साइकिल वितरण का कार्य संपादन के लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को विद्यालयों से समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में साइकिल वितरण सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया है ।

 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment