📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण में की सहयोग की अपील।

On: June 25, 2024 5:24 PM
Follow Us:
जिला

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई । बैठक में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों से सहयोग की अपील की गई । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 25 जून से 24 जुलाई तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसके तहत बीएलओ घर-घर जा कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करेंगे । इसी क्रम में राजनीतिक दलों से अपेक्षा है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें। साथ ही यदि उनके पास मतदाताओं से प्राप्त शिकायतें हैं तो उसकी सूची भी उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते उनका समाधान किया जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़े :भारतीय जनतंत्र मोर्चा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने वरीय आरक्षी अधीक्षक को दी व्हाट्सएप कॉल से धमकी की शिकायत।

1500 से अधिक वोटर वाले बूथ, जर्जर व दूरस्थ बूथों का भी किया जाएगा सर्वेक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र, जर्जर तथा दूरस्थ मतदान केंद्र और शहरी क्षेत्र की सोसाईटीज के मामलों में सर्वेक्षण करते हुए नए मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं। इस बावत उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि ऐसे क्षेत्रों में यदि कोई नए मतदान केंद्र निर्माण की आवश्यकता प्रतीत होती है तो वे उसकी सूची अविलंब जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं ।

जिला

बीएलओ के साथ बीएलए टैग कर स्वस्थ मतदाता सूची बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 01 जुलाई 2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए 18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया जाना है । साथ ही शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं का सत्यापन करते हुए मतदाता सूची से उनके नाम का विलोपन नियमानुसार सुनिश्चित करना है । मतदाता सूची प्रारुप का प्रकाशन 25 जुलाई, दावा और आपत्ति दाखिल करने की तिथि 25 जुलाई से 09 अगस्त तथा दावों और आपत्तियों का निपटारा 19 अगस्त को किया जायेगा। साथ ही सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त को किया जायेगा । सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग की बात कही गयी तथा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से हाउस टू हाउस सर्वे का अपने स्तर से प्रचार और इसमें सहयोग की अपील की गयी और बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट टैग करने की बात कही गई ताकि स्वस्थ और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाया जा सके।

यह भी पढ़े :भाजपा झारखंड प्रदेश ने युवा मोर्चा कार्यक्रम समिति का किया गठन, पाँच सदस्यीय कमिटी में अमित अग्रवाल को मिला स्थान।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एडीएम (एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव उपस्थित थे ।

 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment