मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर में 12 घंटे में खुलासा: रितु लोहार पर फायरिंग के आरोपी समीर जैना समेत तीन गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

On: July 17, 2025 9:07 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में रितु लोहार पर जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे में बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समीर जैना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, दो खोखा, एक जिंदा गोली और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, समीर जैना ने टकलू लोहार के बेटे प्रिंस लोहार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी विवाद में जब रितु लोहार शिकायत करने समीर के घर पहुंची, तो उस पर गोली चला दी गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए समीर जैना को गिरफ्तार किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पूछताछ में समीर ने गोली चलाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसका साथी अभिषेक कुमार सिंह भी देसी कट्टा लेकर मौके पर मौजूद था। फायरिंग के बाद दोनों चोरी की मोटरसाइकिल से टेल्को के गायत्रीनगर पहुंचे और वहां अपने तीसरे साथी विजय तिवारी उर्फ गोलू के पास हथियार छिपा दिए।

गिरफ्तार आरोपी:

  • समीर जैना (22 वर्ष), छायानगर
  • अभिषेक कुमार सिंह (19 वर्ष), छायानगर
  • विजय तिवारी उर्फ गोलू (23 वर्ष), गायत्रीनगर

बरामद सामान:

  • दो देसी कट्टा
  • दो खोखा
  • एक जिंदा गोली
  • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
  • एंड्रॉयड मोबाइल

गौरतलब है कि समीर जैना पूर्व में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस टीम में डीएसपी भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कई अधिकारी और जवान शामिल थे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।

जमशेदपुर में 12 घंटे में खुलासा, वीडियो देखें :

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment