📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करिम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के अंग्रेजी विभाग ने आयोजित किया ‘पोएटिक म्यूज’ ।

On: July 12, 2024 8:11 PM
Follow Us:
जमशेदपुर

जमशेदपुर : 12 जुलाई 2024,करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के अंग्रेजी विभाग ने आज ‘पोएटिक म्यूज’ एक वार्ता कार्यक्रम आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ‘मैपिंग द माइंड, माइंडिंग द मैप’ पुस्तक पर चर्चा की गई, जिसे करिम सिटी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर डॉ. बसुधरा रॉय और जयदीप सरंगी ने संपादित किया है।

यह भी पढ़े :पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय सोमाय गागराई की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज के कार्यक्रम में प्रो एक के दास, प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज तथा आज की सम्मानित संपादक डॉ बसुधरा राय ने सभा को संबोधित किया। डा राय ने पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 20 अंग्रेजी के कवियों की रचनाएं मौजूद हैं। इनमें कई ऐसे हैं जो अंग्रेजी के साथ-साथ किसी दूसरी भारतीय भाषा में भी कविताएं लिखते हैं। यही कारण है कि उनकी कविताएं अंग्रेजी में हैं और भारत की संस्कृति और सभ्यता को प्रतिबिंबित करती हैं।

जमशेदपुर

प्राचार्य ने अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ एस एम यहिया इब्राहीम तथा डॉ बसूधरा राय को अपनी तरफ से बधाई दी।अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने इस पुस्तक से कविताओं का पाठ किया, जिससे कार्यक्रम में एक साहित्यिक माहौल बना। इसके बाद ‘इंट्रोडक्शन टू लिटरेचर’ नामक 30 घंटे के ऑनलाइन कोर्स के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक।

कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साहित्यिक चर्चा का आनंद उठाया। यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव साबित हुआ। कार्यक्रम में डा अनवर शहाब, डॉ नेहा तिवारी, डॉ अब्दुल लतीफ मंडल, डॉ मोहम्मद शाहनवाज, डॉ शाहबाज अंसारी, डा फरजाना अंजुम, प्रो साकेत कुमार, प्रो गौहर अजीज के अलावा कई प्रोफेसर तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment