मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

CUET के परीक्षा सेंटर अन्य राज्यों में दिए जाने को लेकर एआईडीएसओ का विरोध।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 20, 2023 3:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

A 2

CUET के परीक्षा सेंटर अन्य राज्यों में दिए जाने पर एआईडीएसओ के झारखंड प्रदेश सचिव सोहन महतो ने निम्न प्रेस बयान जारी कर कहा:- CUET छात्रों से आर्थिक दोहन करने की योजना, अभिलंब CUET को रद्द किया जाए एवम नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, सीट में बढ़ौतरी करते हुए सभी छात्रों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

सभी अंगीभूत कॉलेजों से इंटरमीडिएट को अलग करना भी छात्र विरोधी कदम ! 

केंद्र सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लेकर आई है। और इस सत्र से झारखंड में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है। इसके तहत 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में नामांकन लेने के लिए CUET  एंट्रेंस एग्जाम अनिवार्य है। छात्रों से प्रवेश परीक्षा के नाम पर पहले तो 700 से अधिकतम 1300 रुपए लिए गए। अब CUET एंट्रेंस एग्जाम आगामी कल 21 मई से शुरू हो रहा है। जिसमे झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों को परीक्षा केंद्र तो बनाया गया लेकिन झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा हजारीबाग रामगढ़ आदि शहरों के बच्चों का परीक्षा सेंटर कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार तक दे दिया गया है।

किसी छात्रों को अगर जमशेदपुर के किसी कॉलेज में रांची के किसी कॉलेज में एडमिशन लेना हो तो उसे कर्नाटक में जाकर एग्जाम देना पड़ेगा, उड़ीसा में जाकर एग्जाम देना पड़ेगा छत्तीसगढ़ में जाकर एग्जाम देना होगा। यह कैसी नीति है? एक ऐसी नीति सरकार लेकर आई है इससे तो छात्र पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे, ये नीति छात्रों के हित में ना होकर आर्थिक दोहन करने की नीति है।ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र ना उतना दूर परीक्षा देने जा पाएंगे और ना ही वह आगे की पढ़ाई कर पाएंगे।आखिर सरकार की मंशा क्या है की कोई छात्र पढ़े नहीं?

सरकार ने यह फरमान जारी कर दिया है। कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किसी भी कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई नहीं होगी। कॉलेजों में हजारों हजार की संख्या में छात्र नामांकन लेते हैं,  बिना वैकल्पिक व्यवस्था के छात्र कहां नामांकन लेंगे ? इतने दिनो से कॉलेजों में इंटर को पढ़ाने वाले शिक्षक कर्मचारी एक झटके में बेरोजगार हो जायेंगे। कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नही? 

कुछ दिनों में मैट्रिक का परीक्षा परिणाम आ रहा है, छात्र परेशान है भविष्य अंधकारमय जैसा है। 10वी पास करने के बाद छात्र 12वी में नामांकन कहां लेंगे सरकार जवाब दे?

 AIDSO छात्र संगठन सरकार से मांग करता है कि अभिलंब CUET को रद्द किया जाए एवम नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, सीट में बढ़ौतरी करते हुए सभी छात्रों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

10वीं पास करने के बाद इंटर में नामांकन लेने की व्यवस्था को दुरुस्त करें और जहां जैसे नामांकन होता था उसे पुनः चालू करें और सीट की बढ़ोतरी करें अन्यथा छात्र संगठन एआईडीएसओ पूरे राज्य में छात्रों को संगठित करते हुए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260620 145530

राजा कालिंदी के आंदोलन का असर, होमगार्ड जवानों को मिला लंबित वेतन

IMG 20260620 WA0002

The Habitat, मुंबई में जमशेदपुर के युवा कवि निशांत सिंह की प्रभावशाली प्रस्तुति

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

The News Frame 3

Netaji Subhas University के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानित

Untitled Design 30 4

NIT जमशेदपुर में डिजिटल शिक्षण और कैंपस डेवलपमेंट पर फैकल्टी अपग्रेडेशन लेक्चर सीरीज़ का आयोजन AI आधारित शिक्षा पर रहा विशेष फोकस

Untitled Design 6 7

Shrinath कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एआई और अनुवाद विषय पर कार्यशाला आयोजित विद्यार्थियों को बताए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक पहलू

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied