मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सुकमा के आवासीय स्कूल में 10वीं की छात्रा गर्भवती, आरोपी छात्र गिरफ्तार

On: March 18, 2026 12:40 PM
Follow Us:

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां कोन्टा स्थित बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की एक छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉक्टरों ने जब गर्भ की पुष्टि की तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य जांच के दौरान खुला मामला

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जानकारी के अनुसार छात्रा की स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉक्टरों को गर्भ होने का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को दी गई मामले के सामने आते ही कोन्टा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी भी बताया जा रहा छात्र

पुलिस के अनुसार:

  • इस मामले में आरोपी भी एक छात्र बताया जा रहा है
  • पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
  • मामले की गहन जांच जारी है

आवासीय स्कूलों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे है स्नीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि:

  • आखिर बालिका आवासीय विद्यालय में इतनी बड़ी घटना कैसे हुई
  • स्कूल में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई

कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए

सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि यह मामला पिछले सप्ताह सामने आया था।

उन्होंने कहा:

  • मामले की तुरंत जांच कराई गई
  • पुलिस में अपराध दर्ज कराया गया
  • भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विद्यालयों में परामर्श कार्यक्रम चलाया जा रहा है

स्थानीय लोगों में बढ़ी चिंता

हालांकि प्रशासन परामर्श कार्यक्रम चलाने की बात कर रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच चिंता बनी हुई है।

लोगों की मांग है कि:

  • दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए
  • आवासीय स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जा
  • सुकमा के कोन्टा स्थित बालिका आवासीय विद्यालय की यह घटना शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही है।
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment