मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बाल मनोविज्ञान को सशक्त करने को शुरू हुआ था बाल मेला: सरयू राय

On: November 12, 2025 6:32 PM
Follow Us:
  • 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान में चतुर्थ बाल मेला-2025 का आयोजन

जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि कोरोना महामारी के बाद बच्चों के मनोविज्ञान में बड़ा बदलाव देखा गया। महामारी के दौरान लंबे समय तक घरों में सीमित रहने से बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ा। तब उन्हें लगा कि बच्चों के लिए कुछ ऐसा किया जाए जिससे वे फिर से आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव महसूस कर सकें। इसी सोच के साथ वर्ष 2022 से बाल मेले की शुरुआत की गई।

बच्चों के अधिकारों पर चर्चा

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यहां बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में बाल मेला की तैयारियों के संबंध में आहूत बैठक में सरयू राय ने कहा कि 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाल अधिकारों का चार्टर प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद इसे विश्व बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस अवसर पर बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से संबंधित कई कार्यक्रम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाते हैं।

THE NEWS FRAME

बाल अधिनियम का लागू होना

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बाल अधिकार अधिनियम लागू किया और महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। फिर भी, झारखंड बाल विकास के क्षेत्र में पीछे है।

यहाँ कुपोषण की समस्या गंभीर है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बाल मेले का प्रचार-प्रसार करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस आयोजन से जुड़ सकें और इसका लाभ उठा सकें। मेला संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि बाल मेला का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, सृजनशीलता और टीम भावना का विकास करना है।

गौरतलब है कि बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से चतुर्थ बाल मेला-2025 का आयोजन आगामी 14 से 20 नवंबर 2025 तक बोधि मैदान, गरमनाला, साकची में किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संध्या 8 बजे तक चलेगा।

THE NEWS FRAME

14 को अपराह्न 4 बजे उद्घाटन

मेले की सह-संयोजिका मंजू सिंह ने बताया कि मेले का शुभारंभ 14 नवंबर को अपराह्न 4 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में समूह स्वागत गीत, झारखंड की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति एवं दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम होगा। मेले में 15 से 20 नवंबर तक विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों के लिए चित्रकला, दौड़, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, शतरंज, भाषण, निबंध, नृत्य, योग, ताइक्वांडो, हैंड शैडो आदि आयोजित होंगे। विशेष रूप से स्पेशल चाइल्ड व ब्लाइंड चाइल्ड इवेंट भी आयोजित किया जाएगा, ताकि विशेष जरूरत वाले बच्चे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें। इनमें कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।

भाषण प्रतियोगिता के विषय

  1. कक्षा 9 और 10 के बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का विषय हैः डिजिटल युग में बचपन
  2. कक्षा 11 और 12 के बच्चों के लिए भाषण का विषय हैः सोशल मीडिया और पहचान का संकट

निबंध प्रतियोगिता

  • कक्षा 9 और 10 के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय हैःस्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार
  • कक्षा 9 और 10 के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय हैःआधुनिक युवा, उसकी समस्याएँ और समाधान

बैठक में मुख्य रूप से गोविन्द दोदराजका, शिव शंकर सिंह, शैलेंद्र सिंह, शिव पूजन सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, चित्तरंजन वर्मा, नित्यानंद सिन्हा, धर्मेंद्र प्रसाद, विनोद राय, रविंद्र सिसोदिया, अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment