📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

NH33 पर सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील।

On: June 9, 2024 8:09 PM
Follow Us:
NH33

जमशेदपुर : फ़ादलूगोड़ा रवि ट्रांसपोर्ट एवम् चंचल भाटिया के सहयोग से NH33 पर सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई गई।श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को नमन करते हुए अरदास उपरांत आयोजन में शरबत, चना का वितरण किया गया।

यह भी पढ़े :करीम सिटी कॉलेज में विश्व महासागर दिवस के अवसर पर वेबीनार।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भीषण गर्मी में इससे राहगीरों सह ट्रक ड्राइवरों को जहां राहत मिली, वहीं गुरवाणी से स्थानीय इलाका भक्तिमय हो गया. स्थानीय लोगों के अलावा सिख भाटिया परिवार की महिलाओं ने भी सेवा निभाई।

NH33

सन 1606 ईस्वी में मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर यशा कानून के तहत गुरु अर्जन देव जी को गरम तवे पर बैठाकर तथा उनके शरीर पर उबलता हुआ पानी तथा गर्म रेत डालकर शहीद कर दिया गया था. उन्होंने ईश्वर की रजा को स्वीकार किया था और शिष्यों को यही संदेश दिया कि अडिग रहकर राष्ट्र धर्म स्वाभिमान की रक्षा करनी है।

यह भी पढ़े :बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि।

इस आयोजन को सफल बनाने में चंचल भाटिया, रविंदर सिंह, मनजोत सिंह, सुखराज सिंह, चाँद सिंह विल्ख़ू, मनमीत कौर, अमरदीप कौर, बेबी कौर और कई पारिवारिक सदस्यों का सहयोग रहा ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment