
Chakradharpur (जय कुमार): घुरती रथ यात्रा के अवसर पर चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के हो साई पोटका में तीन दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में मंगलवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं।
इस अवसर पर भालूपानी, हथिया समेत अन्य गांवों के कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। सांसद जोबा माझी ने करीब दो घंटे तक छऊ नृत्य का आनंद लिया। इस अवसर पर सांसद ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर भी कई प्रतिभावान कलाकार हैं।

Chakradharpur : छऊ नृत्य समापन समारोह में सांसद जोबा माझी ने कहा
सांसद जोबा माझी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर छिपे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति व ग्रामीणों से कहा कि पोटका में जमीन उपलब्ध कराने पर यहां शेड सहित मंच का निर्माण कराया जाएगा, ताकि यहां किसी भी तरह के आयोजन या कार्यक्रम के लिए मंच की कमी न हो।
छऊ के संबंध में सांसद ने कहा कि
“यह हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। छऊ नृत्य का आयोजन राजा-महाराजाओं के काल से ही विभिन्न अवसरों पर किया जाता रहा है।”
मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद कालिया जामुदा, गोपीनाथ चाकी, लखन जामुदा, तुरी कुंटिया, दीपक जामुदा, एबन डोगो, वीरू जामुदा, बिरसा डोगो, राम बोदरा, प्रदीप तांती, सावन जामुदा, बब्लू जामुदा समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
Anti-Naxal Operation: सारंडा के जंगलों में बरामद हुए 16 IED बम, मौके पर ही किए गए डिफ्यूज – https://www.thenewsframe.com/anti-naxal-operation-16-ied-bombs-recovered/











































