मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

चक्रधरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की टोटो के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

On: April 25, 2026 8:04 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की टोटो बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 24 अप्रैल 2026 की शाम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में सक्रिय चोरी गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि भरत भवन के पास दो युवक चोरी की टोटो बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई। करीब शाम 5 बजे भरत भवन चौक पर दोनों संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में अपना नाम मो. हैदर (28 वर्ष) और मो. फरहान उर्फ बाबू (19 वर्ष) बताया। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में दोनों ने 20 अप्रैल को बांग्ला टांड़ क्षेत्र से टोटो चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चट्टानी देवगांव क्षेत्र से चोरी की टोटो बरामद की। इसके अलावा पहले चोरी की गई टोटो की चार बैटरियां भी जब्त की गईं। इस संबंध में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 49/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। छापेमारी दल में गुफरान खान, अंजारुल हक, भरत भूषण सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment