मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 161 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद — संचालिका संगीता तिवारी गिरफ्तार

On: December 2, 2025 9:08 PM
Follow Us:

चाईबासा/पश्चिमी सिंहभूम (जय कुमार): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चाईबासा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धेश्वर मंदिर के पास स्थित एक जनरल स्टोर में छापेमारी कर पुलिस ने 161 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर बरामद की है।

छापेमारी के दौरान दुकान संचालिका संगीता तिवारी (उम्र लगभग 50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, संगीता तिवारी पहले भी ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त रही है और इसी मामले में जेल जा चुकी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त, पति—दिवंगत चंद्रशेखर तिवारी, निवासी बड़ा नीमडीह, के खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 82/2021, दिनांक 4 अगस्त 2021 के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस द्वारा तैयार जप्ती सूची में कुल 161 पुड़िया ब्राउन शुगर दर्ज है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी मौजूद है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संगीता तिवारी की गिरफ्तारी को नशे के नेटवर्क पर एक बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment