📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

काला कपड़ा बांध कर मनाया ने आपातकाल के दिन को काला दिवस।

On: June 25, 2024 8:25 PM
Follow Us:
kala

राजस्थान : तिजारा क्षेत्र के ईशरोदा गांव में आपातकाल के दिन को भाजपा नेता देशपाल यादव के नेतृत्व में सिर पर काला कपड़ा बांध कर काला दिवस मनाया। इस बीच भाजपा नेता देशपाल यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार-बार आघात करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है।

यह भी पढ़े :भाजपा ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस, शहर के लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

साल 1975 में आज के ही दिन कांग्रेस के द्वारा लगाया गया आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अहंकार में डूबी, निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश में सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी बीडीओ को अगले दो दिनों में साइकिल वितरण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।

इस दौरान उन्होंने मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी थी, संविधान में बदलाव किए और न्यायालय तक के हाथ बाँध दिए थे। आपातकाल के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के संघर्ष को नमन करता हूं। इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, विक्रम सिंह गुर्जर, कपिल कुमार, मोनू, मिंटु, धर्मबीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment