📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज के 18 छात्र-छात्राओं का हुआ कैंपस सिलेक्शन।

On: July 3, 2024 7:55 PM
Follow Us:
करीम सिटी कॉलेज

जमशेदपुर : 3 जुलाई 2024,करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के बीएससी अंतिम वर्ष के 18 छात्र-छात्राओं का चयन ग्रेजुएट ट्रेनिंग के रूप में वेदांता अल्युमिनियम लिमिटेड झासूगुड़ा के लिए 4.65 लाख प्रतिवर्ष के सीटीसी पैकेज के साथ हुआ जिसके लिए ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव की प्रक्रिया पिछले माह जून में प्रारंभ हुई।

यह भी पढ़े :श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण हुई। चयनित छात्रों के नाम है: उदित उपाध्याय मुस्कान कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, सुरभि कुमारी सूरज चौबे विशाल महतो, सात्विका कुमारी, सुमन पति, नवनीत हेंब्रम, प्रियंका मंडल, इनज़माम अजीज़, हरधान कंसारी, अमित महतो, सौरभ तिवारी, राकेश माल रिया सिंह और दुलाल कुंभकार।

इन चयनित छात्रों में भौतिकी(आनर्स) के 7, रसायन विज्ञान (ऑनर्स) के 6 तथा गणित (ऑनर्स) के 5 विद्यार्थी हैं। प्लेसमेंट ड्राइव को प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ जी विजयलक्ष्मी ने बड़े सलीके से संचालित किया। आज कुल चयनित विद्यार्थियों को बुलाकर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने बधाई दी तथा उन्हें आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालय को तुम जैसे विद्यार्थियों पर गर्व है।

यह भी पढ़े :जम्को मैदान के संदर्भ में जिले के उपायुक्त को बस्ती वासियों ने सौपा ज्ञापन।

मौके पर चीफ कोऑर्डिनेटर (EEU) डॉ अनवर शहाब, डॉ आफताब आलम, डॉ रश्मि अख्तर, डॉ फौजियत तबस्सुम एवं प्रो गौहर अजीज के अलावा कॉलेज के कई प्रोफेसर मौजूद थे। सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को अपनी दुआओं से नवाजा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment